بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ
إِنَّآ أَعْطَيْنَـٰكَ ٱلْكَوْثَرَ ﴿١﴾
108:1 (ऐ नबी!) हमने आपको कौसर प्रदान किया है।
فَصَلِّ لِرَبِّكَ وَٱنْحَرْ ﴿٢﴾
108:2 तो आप अपने पालनहार ही के लिए नमाज़ पढ़ें तथा क़ुर्बानी करें।
إِنَّ شَانِئَكَ هُوَ ٱلْأَبْتَرُ ﴿٣﴾
108:3 निःसंदेह आपका शत्रु ही बे नाम व निशान है।