بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ
إِذَا ٱلسَّمَآءُ ٱنشَقَّتْ ﴿١﴾
84:1 जब आकाश फट जाएगा।
وَأَذِنَتْ لِرَبِّهَا وَحُقَّتْ ﴿٢﴾
84:2 और अपने पालनहार के आदेश पर कान लगाएगा और यही उसके योग्य है।
وَإِذَا ٱلْأَرْضُ مُدَّتْ ﴿٣﴾
84:3 तथा जब धरती फैला दी जाएगी।
وَأَلْقَتْ مَا فِيهَا وَتَخَلَّتْ ﴿٤﴾
84:4 और जो कुछ उसके भीतर है, उसे निकाल बाहर फेंक देगी और खाली हो जाएगी।
وَأَذِنَتْ لِرَبِّهَا وَحُقَّتْ ﴿٥﴾
84:5 और अपने पालनहार के आदेश पर कान लगाएगी और यही उसके योग्य है।
يَـٰٓأَيُّهَا ٱلْإِنسَـٰنُ إِنَّكَ كَادِحٌ إِلَىٰ رَبِّكَ كَدْحًا فَمُلَـٰقِيهِ ﴿٦﴾
84:6 ऐ इनसान! निःसंदेह तू कठिन परिश्रम करते-करते अपने पालनहार की ओर जाने वाला है, फिर तू उससे मिलने वाला है।
فَأَمَّا مَنْ أُوتِىَ كِتَـٰبَهُۥ بِيَمِينِهِۦ ﴿٧﴾
84:7 फिर जिस व्यक्ति को उसका कर्मपत्र उसके दाहिने हाथ में दिया गया।
فَسَوْفَ يُحَاسَبُ حِسَابًا يَسِيرًا ﴿٨﴾
84:8 तो उसका आसान हिसाब लिया जाएगा।
وَيَنقَلِبُ إِلَىٰٓ أَهْلِهِۦ مَسْرُورًا ﴿٩﴾
84:9 तथा वह अपने लोगों की ओर ख़ुश-ख़ुश लौटेगा।
وَأَمَّا مَنْ أُوتِىَ كِتَـٰبَهُۥ وَرَآءَ ظَهْرِهِۦ ﴿١٠﴾
84:10 और लेकिन जिसे उसका कर्मपत्र उसकी पीठ के पीछे दिया गया।
فَسَوْفَ يَدْعُوا۟ ثُبُورًا ﴿١١﴾
84:11 तो वह विनाश को पुकारेगा।
وَيَصْلَىٰ سَعِيرًا ﴿١٢﴾
84:12 तथा जहन्नम में प्रवेश करेगा।
إِنَّهُۥ كَانَ فِىٓ أَهْلِهِۦ مَسْرُورًا ﴿١٣﴾
84:13 निःसंदेह वह अपने घर वालों में बड़ा प्रसन्न था।
إِنَّهُۥ ظَنَّ أَن لَّن يَحُورَ ﴿١٤﴾
84:14 निश्चय उसने समझा था कि वह कभी (अल्लाह की ओर) वापस नहीं लौटेगा।
بَلَىٰٓ إِنَّ رَبَّهُۥ كَانَ بِهِۦ بَصِيرًا ﴿١٥﴾
84:15 क्यों नहीं, निश्चय उसका पालनहार उसे देख रहा था।
فَلَآ أُقْسِمُ بِٱلشَّفَقِ ﴿١٦﴾
84:16 मैं क़सम खाता हूँ शफ़क़ (सूर्यास्त के बाद की लाली) की।
وَٱلَّيْلِ وَمَا وَسَقَ ﴿١٧﴾
84:17 तथा रात की और उसकी जो कुछ वह एकत्रित करती है!
وَٱلْقَمَرِ إِذَا ٱتَّسَقَ ﴿١٨﴾
84:18 तथा चाँद की, जब वह पूरा हो जाता है।
لَتَرْكَبُنَّ طَبَقًا عَن طَبَقٍ ﴿١٩﴾
84:19 तुम अवश्य एक अवस्था से दूसरी अवस्था में स्थानांतरित होते रहोगे।
فَمَا لَهُمْ لَا يُؤْمِنُونَ ﴿٢٠﴾
84:20 फिर उन्हें क्या हो गया है कि वे ईमान नहीं लाते?
وَإِذَا قُرِئَ عَلَيْهِمُ ٱلْقُرْءَانُ لَا يَسْجُدُونَ ۩ ﴿٢١﴾
84:21 और जब उनके सामने क़ुरआन पढ़ा जाता है, तो सजदा नहीं करते।
بَلِ ٱلَّذِينَ كَفَرُوا۟ يُكَذِّبُونَ ﴿٢٢﴾
84:22 बल्कि जिन्होंने कुफ़्र किया, वे (उसे) झुठलाते हैं।
وَٱللَّهُ أَعْلَمُ بِمَا يُوعُونَ ﴿٢٣﴾
84:23 और अल्लाह सबसे अधिक जानने वाला है जो कुछ वे अपने भीतर रखते हैं।
فَبَشِّرْهُم بِعَذَابٍ أَلِيمٍ ﴿٢٤﴾
84:24 अतः उन्हें एक दर्दनाक यातना की शुभ सूचना दे दो।
إِلَّا ٱلَّذِينَ ءَامَنُوا۟ وَعَمِلُوا۟ ٱلصَّـٰلِحَـٰتِ لَهُمْ أَجْرٌ غَيْرُ مَمْنُونٍۭ ﴿٢٥﴾
84:25 परंतु जो लोग ईमान लाए तथा उन्होंने सत्कर्म किए, उनके लिए कभी न समाप्त होने वाला बदला है।