QuranQuiz bySALSABIL STUDIO
Open the appOpen app

سورة النازعات

सूरह An-Nazi'at हिंदी में

46 आयतें · 114 में से सूरह 79

🌐 Translation: हिन्दी

Englishالعربية (بلا ترجمة)اردوBahasa IndonesiaBahasa MelayuTürkçeFrançaisDeutschEspañolPortuguêsItalianoNederlandsРусскийفارسیবাংলাहिन्दीSoomaaliKiswahiliHausaShqipBosanskiAzərbaycancaOʻzbekcha中文日本語한국어ภาษาไทยTiếng ViệtTagalogپښتوPolskiSvenskaNorskSuomiČeštinaRomânăБългарскиУкраїнськаעבריתதமிழ்മലയാളംతెలుగుमराठीગુજરાતીनेपालीසිංහලঅসমীয়াسنڌيدریKurdîދިވެހިئۇيغۇرچەአማርኛAfaan OromooYorùbáKinyarwandaBamanankanChiyaoTamaziɣtMëranawТоҷикӣҚазақшаТатарчаភាសាខ្មែរEnglish (Abdel Haleem)

अनुवाद: Maulana Azizul Haque al-Umari

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ

وَٱلنَّـٰزِعَـٰتِ غَرْقًا ﴿١﴾

79:1 क़सम है उन फ़रिश्तों की, जो डूबकर सख़्ती से (प्राण) खींचने वाले हैं!

وَٱلنَّـٰشِطَـٰتِ نَشْطًا ﴿٢﴾

79:2 और क़सम है उन फ़रिश्तों की, जो आसानी से (प्राण) निकालने वाले हैं!

وَٱلسَّـٰبِحَـٰتِ سَبْحًا ﴿٣﴾

79:3 और क़सम है उन फ़रिश्तों की, जो तेज़ी से तैरने वाले हैं!

فَٱلسَّـٰبِقَـٰتِ سَبْقًا ﴿٤﴾

79:4 फिर क़सम है उन फ़रिश्तों की, जो दौड़कर आगे बढ़ने वाले हैं!

فَٱلْمُدَبِّرَٰتِ أَمْرًا ﴿٥﴾

79:5 फिर क़सम है उन फ़रिश्तों की, जो आदेश को क्रियान्वित करने वाले हैं!

يَوْمَ تَرْجُفُ ٱلرَّاجِفَةُ ﴿٦﴾

79:6 जिस दिन काँपने वाली (अर्थात् धरती) काँप उठेगी।

تَتْبَعُهَا ٱلرَّادِفَةُ ﴿٧﴾

79:7 उसके पीछे आएगी पीछे आने वाली।

قُلُوبٌ يَوْمَئِذٍ وَاجِفَةٌ ﴿٨﴾

79:8 उस दिन कई दिल धड़कने वाले होंगे।

أَبْصَـٰرُهَا خَـٰشِعَةٌ ﴿٩﴾

79:9 उनकी आँखें झुकी हुई होंगी।

يَقُولُونَ أَءِنَّا لَمَرْدُودُونَ فِى ٱلْحَافِرَةِ ﴿١٠﴾

79:10 वे कहते हैं : क्या हम निश्चय पहली स्थिति में लौटाए जाने वाले हैं?

أَءِذَا كُنَّا عِظَـٰمًا نَّخِرَةً ﴿١١﴾

79:11 क्या जब हम सड़ी-गली हड्डियाँ हो जाएँगे?

قَالُوا۟ تِلْكَ إِذًا كَرَّةٌ خَاسِرَةٌ ﴿١٢﴾

79:12 उन्होंने कहा : यह तो उस समय घाटे वाला लौटना होगा।

فَإِنَّمَا هِىَ زَجْرَةٌ وَٰحِدَةٌ ﴿١٣﴾

79:13 वह तो केवल एक डाँट होगी।

فَإِذَا هُم بِٱلسَّاهِرَةِ ﴿١٤﴾

79:14 फिर एकाएक वे (जीवित होकर) धरती के ऊपर होंगे।

هَلْ أَتَىٰكَ حَدِيثُ مُوسَىٰٓ ﴿١٥﴾

79:15 (ऐ नबी!) क्या आपके पास मूसा की बात पहुँची है?

إِذْ نَادَىٰهُ رَبُّهُۥ بِٱلْوَادِ ٱلْمُقَدَّسِ طُوًى ﴿١٦﴾

79:16 जब उसके पालनहार ने उसे पवित्र घाटी 'तुवा' में पुकारा।

ٱذْهَبْ إِلَىٰ فِرْعَوْنَ إِنَّهُۥ طَغَىٰ ﴿١٧﴾

79:17 फ़िरऔन के पास जाओ, निश्चय वह हद से बढ़ गया है।

فَقُلْ هَل لَّكَ إِلَىٰٓ أَن تَزَكَّىٰ ﴿١٨﴾

79:18 फिर उससे कहो : क्या तुझे इस बात की इच्छा है कि तू पवित्र हो जाए?

وَأَهْدِيَكَ إِلَىٰ رَبِّكَ فَتَخْشَىٰ ﴿١٩﴾

79:19 और मैं तेरे पालनहार की ओर तेरा मार्गदर्शन करूँ, तो तू डर जाए?

فَأَرَىٰهُ ٱلْـَٔايَةَ ٱلْكُبْرَىٰ ﴿٢٠﴾

79:20 फिर उसे सबसे बड़ी निशानी (चमत्कार) दिखाई।

فَكَذَّبَ وَعَصَىٰ ﴿٢١﴾

79:21 तो उसने झुठला दिया और अवज्ञा की।

ثُمَّ أَدْبَرَ يَسْعَىٰ ﴿٢٢﴾

79:22 फिर वह पलटा (मूसा अलैहिस्सलाम के विरोध का) प्रयास करते हुए।

فَحَشَرَ فَنَادَىٰ ﴿٢٣﴾

79:23 फिर उसने (लोगों को) एकत्रित किया। फिर पुकारा।

فَقَالَ أَنَا۠ رَبُّكُمُ ٱلْأَعْلَىٰ ﴿٢٤﴾

79:24 तो उसने कहा : मैं तुम्हारा सबसे ऊँचा पालनहार हूँ।

فَأَخَذَهُ ٱللَّهُ نَكَالَ ٱلْـَٔاخِرَةِ وَٱلْأُولَىٰٓ ﴿٢٥﴾

79:25 तो अल्लाह ने उसे आख़िरत और दुनिया की यातना में पकड़ लिया।

إِنَّ فِى ذَٰلِكَ لَعِبْرَةً لِّمَن يَخْشَىٰٓ ﴿٢٦﴾

79:26 निःसंदेह इसमें उस व्यक्ति के लिए शिक्षा है, जो डरता है।

ءَأَنتُمْ أَشَدُّ خَلْقًا أَمِ ٱلسَّمَآءُ ۚ بَنَىٰهَا ﴿٢٧﴾

79:27 क्या तुम्हें पैदा करना अधिक कठिन है या आकाश को, जिसे उसने बनाया।

رَفَعَ سَمْكَهَا فَسَوَّىٰهَا ﴿٢٨﴾

79:28 उसकी छत को ऊँचा किया, फिर उसे बराबर किया।

وَأَغْطَشَ لَيْلَهَا وَأَخْرَجَ ضُحَىٰهَا ﴿٢٩﴾

79:29 और उसकी रात को अंधेरा कर दिया तथा उसके दिन के प्रकाश को प्रकट कर दिया।

وَٱلْأَرْضَ بَعْدَ ذَٰلِكَ دَحَىٰهَآ ﴿٣٠﴾

79:30 और उसके बाद धरती को बिछाया।

أَخْرَجَ مِنْهَا مَآءَهَا وَمَرْعَىٰهَا ﴿٣١﴾

79:31 उससे उसका पानी और उसका चारा निकाला।

وَٱلْجِبَالَ أَرْسَىٰهَا ﴿٣٢﴾

79:32 और पर्वतों को गाड़ दिया।

مَتَـٰعًا لَّكُمْ وَلِأَنْعَـٰمِكُمْ ﴿٣٣﴾

79:33 तुम्हारे तथा तुम्हारे पशुओं के लाभ के लिए।

فَإِذَا جَآءَتِ ٱلطَّآمَّةُ ٱلْكُبْرَىٰ ﴿٣٤﴾

79:34 फिर जब बड़ी आपदा (क़ियामत) आ जाएगी।

يَوْمَ يَتَذَكَّرُ ٱلْإِنسَـٰنُ مَا سَعَىٰ ﴿٣٥﴾

79:35 जिस दिन इनसान अपने किए को याद करेगा।

وَبُرِّزَتِ ٱلْجَحِيمُ لِمَن يَرَىٰ ﴿٣٦﴾

79:36 और देखने वाले के लिए जहन्नम सामने कर दी जाएगी।

فَأَمَّا مَن طَغَىٰ ﴿٣٧﴾

79:37 तो जो व्यक्ति हद से बढ़ गया।

وَءَاثَرَ ٱلْحَيَوٰةَ ٱلدُّنْيَا ﴿٣٨﴾

79:38 और उसने सांसारिक जीवन को वरीयता दी।

فَإِنَّ ٱلْجَحِيمَ هِىَ ٱلْمَأْوَىٰ ﴿٣٩﴾

79:39 तो निःसंदेह जहन्नम ही उसका ठिकाना है।

وَأَمَّا مَنْ خَافَ مَقَامَ رَبِّهِۦ وَنَهَى ٱلنَّفْسَ عَنِ ٱلْهَوَىٰ ﴿٤٠﴾

79:40 लेकिन जो अपने पालनहार के समक्ष खड़ा होने से डर गया तथा अपने मन को बुरी इच्छा से रोक लिया।

فَإِنَّ ٱلْجَنَّةَ هِىَ ٱلْمَأْوَىٰ ﴿٤١﴾

79:41 तो निःसंदेह जन्नत ही उसका ठिकाना है।

يَسْـَٔلُونَكَ عَنِ ٱلسَّاعَةِ أَيَّانَ مُرْسَىٰهَا ﴿٤٢﴾

79:42 वे आपसे क़ियामत के बारे में पूछते हैं कि वह कब घटित होगी?

فِيمَ أَنتَ مِن ذِكْرَىٰهَآ ﴿٤٣﴾

79:43 आपका उसके उल्लेख करने से क्या संबंध है?

إِلَىٰ رَبِّكَ مُنتَهَىٰهَآ ﴿٤٤﴾

79:44 उस (के ज्ञान) की अंतिमता तुम्हारे पालनहार ही की ओर है।

إِنَّمَآ أَنتَ مُنذِرُ مَن يَخْشَىٰهَا ﴿٤٥﴾

79:45 आप तो केवल उसे डराने वाले हैं, जो उससे डरता है।

كَأَنَّهُمْ يَوْمَ يَرَوْنَهَا لَمْ يَلْبَثُوٓا۟ إِلَّا عَشِيَّةً أَوْ ضُحَىٰهَا ﴿٤٦﴾

79:46 जिस दिन वे उसे देखेंगे, तो (ऐसा लगेगा) मानो वे (दुनिया में) केवल एक शाम या उसकी सुबह ही ठहरे हैं।

ख़ुद को परखें

ख़ुद को परखें →

Hear Surah An-Nazi'at from all 90 reciters →