بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ
أَلْهَىٰكُمُ ٱلتَّكَاثُرُ ﴿١﴾
102:1 तुम्हें (धन, संतान की) बहुतायत पर गर्व ने ग़ाफ़िल कर दिया।
حَتَّىٰ زُرْتُمُ ٱلْمَقَابِرَ ﴿٢﴾
102:2 यहाँ तक कि तुम क़ब्रिस्तान जा पहुँचे।
كَلَّا سَوْفَ تَعْلَمُونَ ﴿٣﴾
102:3 कदापि नहीं, तुम शीघ्र ही जान लोगे।
ثُمَّ كَلَّا سَوْفَ تَعْلَمُونَ ﴿٤﴾
102:4 फिर कदापि नहीं, तुम शीघ्र ही जान लोगे।
كَلَّا لَوْ تَعْلَمُونَ عِلْمَ ٱلْيَقِينِ ﴿٥﴾
102:5 कदापि नहीं, यदि तुम निश्चित ज्ञान के साथ जान लेते (तो ऐसा न करते)।
لَتَرَوُنَّ ٱلْجَحِيمَ ﴿٦﴾
102:6 निश्चय तुम अवश्य जहन्नम को देखोगे।
ثُمَّ لَتَرَوُنَّهَا عَيْنَ ٱلْيَقِينِ ﴿٧﴾
102:7 फिर निश्चय तुम उसे अवश्य विश्वास की आँख से देखोगे।
ثُمَّ لَتُسْـَٔلُنَّ يَوْمَئِذٍ عَنِ ٱلنَّعِيمِ ﴿٨﴾
102:8 फिर निश्चय तुम उस दिन नेमतों के बारे में अवश्य पूछे जाओगे।