QuranQuiz bySALSABIL STUDIO
Open the appOpen app

سورة المرسلات

सूरह Al-Mursalat हिंदी में

50 आयतें · 114 में से सूरह 77

🌐 Translation: हिन्दी

Englishالعربية (بلا ترجمة)اردوBahasa IndonesiaBahasa MelayuTürkçeFrançaisDeutschEspañolPortuguêsItalianoNederlandsРусскийفارسیবাংলাहिन्दीSoomaaliKiswahiliHausaShqipBosanskiAzərbaycancaOʻzbekcha中文日本語한국어ภาษาไทยTiếng ViệtTagalogپښتوPolskiSvenskaNorskSuomiČeštinaRomânăБългарскиУкраїнськаעבריתதமிழ்മലയാളംతెలుగుमराठीગુજરાતીनेपालीසිංහලঅসমীয়াسنڌيدریKurdîދިވެހިئۇيغۇرچەአማርኛAfaan OromooYorùbáKinyarwandaBamanankanChiyaoTamaziɣtMëranawТоҷикӣҚазақшаТатарчаភាសាខ្មែរEnglish (Abdel Haleem)

अनुवाद: Maulana Azizul Haque al-Umari

بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ

وَٱلْمُرْسَلَـٰتِ عُرْفًا ﴿١﴾

77:1 क़सम है उन हवाओं की जो निरंतर भेजी जाती हैं!

فَٱلْعَـٰصِفَـٰتِ عَصْفًا ﴿٢﴾

77:2 फिर बहुत तेज़ चलने वाली हवाओं की क़सम!

وَٱلنَّـٰشِرَٰتِ نَشْرًا ﴿٣﴾

77:3 और बादलों को फैलाने वाली हवाओं की क़सम!

فَٱلْفَـٰرِقَـٰتِ فَرْقًا ﴿٤﴾

77:4 फिर सत्य और असत्य के बीच अंतर करने वाली चीज़ के साथ उतरने वाले फ़रिश्तों की क़सम!

فَٱلْمُلْقِيَـٰتِ ذِكْرًا ﴿٥﴾

77:5 फिर वह़्य लेकर उतरने वाले फ़रिश्तों की क़सम!

عُذْرًا أَوْ نُذْرًا ﴿٦﴾

77:6 उज़्र (बहाना) समाप्त करने या डराने के लिए।

إِنَّمَا تُوعَدُونَ لَوَٰقِعٌ ﴿٧﴾

77:7 निःसंदेह तुमसे जिस चीज़ का वादा किया जाता है, निश्चय वह होकर रहने वाली है।

فَإِذَا ٱلنُّجُومُ طُمِسَتْ ﴿٨﴾

77:8 फिर जब तारे मिटा दिए जाएँगे।

وَإِذَا ٱلسَّمَآءُ فُرِجَتْ ﴿٩﴾

77:9 और जब आकाश फाड़ दिया जाएगा।

وَإِذَا ٱلْجِبَالُ نُسِفَتْ ﴿١٠﴾

77:10 और जब पर्वत उड़ा दिए जाएँगे।

وَإِذَا ٱلرُّسُلُ أُقِّتَتْ ﴿١١﴾

77:11 और जब रसूलों को निर्धारित समय पर एकत्र किया जाएगा।

لِأَىِّ يَوْمٍ أُجِّلَتْ ﴿١٢﴾

77:12 किस दिन के लिए वे विलंबित किए गए हैं?

لِيَوْمِ ٱلْفَصْلِ ﴿١٣﴾

77:13 निर्णय के दिन के लिए।

وَمَآ أَدْرَىٰكَ مَا يَوْمُ ٱلْفَصْلِ ﴿١٤﴾

77:14 और आपको किस चीज़ ने अवगत कराया कि निर्णय का दिन क्या है?

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ ﴿١٥﴾

77:15 उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

أَلَمْ نُهْلِكِ ٱلْأَوَّلِينَ ﴿١٦﴾

77:16 क्या हमने पहलों को विनष्ट नहीं किया?

ثُمَّ نُتْبِعُهُمُ ٱلْـَٔاخِرِينَ ﴿١٧﴾

77:17 फिर हम उनके पीछे बाद वालों को भेजेंगे।

كَذَٰلِكَ نَفْعَلُ بِٱلْمُجْرِمِينَ ﴿١٨﴾

77:18 हम अपराधियों के साथ ऐसा ही करते हैं।

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ ﴿١٩﴾

77:19 उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

أَلَمْ نَخْلُقكُّم مِّن مَّآءٍ مَّهِينٍ ﴿٢٠﴾

77:20 क्या हमने तुम्हें एक तुच्छ पानी से पैदा नहीं किया?

فَجَعَلْنَـٰهُ فِى قَرَارٍ مَّكِينٍ ﴿٢١﴾

77:21 फिर हमने उसे एक सुरक्षित ठिकाने में रखा।

إِلَىٰ قَدَرٍ مَّعْلُومٍ ﴿٢٢﴾

77:22 एक ज्ञात अवधि तक।

فَقَدَرْنَا فَنِعْمَ ٱلْقَـٰدِرُونَ ﴿٢٣﴾

77:23 फिर हमने अनुमान लगाया, तो हम क्या ही अच्छा अनुमान लगाने वाले हैं।

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ ﴿٢٤﴾

77:24 उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

أَلَمْ نَجْعَلِ ٱلْأَرْضَ كِفَاتًا ﴿٢٥﴾

77:25 क्या हमने धरती को समेटने वाली नहीं बनाया?

أَحْيَآءً وَأَمْوَٰتًا ﴿٢٦﴾

77:26 जीवित और मृत लोगों को।

وَجَعَلْنَا فِيهَا رَوَٰسِىَ شَـٰمِخَـٰتٍ وَأَسْقَيْنَـٰكُم مَّآءً فُرَاتًا ﴿٢٧﴾

77:27 तथा हमने उसमें ऊँचे पर्वत बनाए और हमने तुम्हें मीठा पानी पिलाया।

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ ﴿٢٨﴾

77:28 उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

ٱنطَلِقُوٓا۟ إِلَىٰ مَا كُنتُم بِهِۦ تُكَذِّبُونَ ﴿٢٩﴾

77:29 (कहा जाएगा :) उस चीज़ की ओर चलो, जिसे तुम झुठलाते थे।

ٱنطَلِقُوٓا۟ إِلَىٰ ظِلٍّ ذِى ثَلَـٰثِ شُعَبٍ ﴿٣٠﴾

77:30 एक छाया की ओर चलो, जो तीन शाखाओं वाली है।

لَّا ظَلِيلٍ وَلَا يُغْنِى مِنَ ٱللَّهَبِ ﴿٣١﴾

77:31 जो न छाया देगी और न ज्वाला से बचाएगी।

إِنَّهَا تَرْمِى بِشَرَرٍ كَٱلْقَصْرِ ﴿٣٢﴾

77:32 निःसंदेह वह (आग) भवन के समान चिंगारियाँ फेंकेगी।

كَأَنَّهُۥ جِمَـٰلَتٌ صُفْرٌ ﴿٣٣﴾

77:33 जैसे वे पीले ऊँट हों।

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ ﴿٣٤﴾

77:34 उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

هَـٰذَا يَوْمُ لَا يَنطِقُونَ ﴿٣٥﴾

77:35 यह वह दिन है कि वे बोल नहीं सकेंगे।

وَلَا يُؤْذَنُ لَهُمْ فَيَعْتَذِرُونَ ﴿٣٦﴾

77:36 और न उन्हें अनुमति दी जाएगी कि वे उज़्र (कारण) पेश करें।

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ ﴿٣٧﴾

77:37 उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

هَـٰذَا يَوْمُ ٱلْفَصْلِ ۖ جَمَعْنَـٰكُمْ وَٱلْأَوَّلِينَ ﴿٣٨﴾

77:38 यह निर्णय का दिन है। हमने तुम्हें और पहलों को एकत्र कर दिया है।

فَإِن كَانَ لَكُمْ كَيْدٌ فَكِيدُونِ ﴿٣٩﴾

77:39 तो यदि तुम्हारे पास कोई चाल हो, तो मेरे विरुद्ध चलो।

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ ﴿٤٠﴾

77:40 उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

إِنَّ ٱلْمُتَّقِينَ فِى ظِلَـٰلٍ وَعُيُونٍ ﴿٤١﴾

77:41 निश्चय डरने वाले लोग छाँवों तथा स्रोतों में होंगे।

وَفَوَٰكِهَ مِمَّا يَشْتَهُونَ ﴿٤٢﴾

77:42 तथा फलों में, जिसमें से वे चाहेंगे।

كُلُوا۟ وَٱشْرَبُوا۟ هَنِيٓـًٔۢا بِمَا كُنتُمْ تَعْمَلُونَ ﴿٤٣﴾

77:43 (तथा उनसे कहा जाएगा :) मज़े से खाओ और पियो, उसके बदले जो तुम किया करते थे।

إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجْزِى ٱلْمُحْسِنِينَ ﴿٤٤﴾

77:44 हम सदाचारियों को इसी तरह बदला प्रदान करते हैं।

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ ﴿٤٥﴾

77:45 उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

كُلُوا۟ وَتَمَتَّعُوا۟ قَلِيلًا إِنَّكُم مُّجْرِمُونَ ﴿٤٦﴾

77:46 (ऐ झुठलाने वालो!) तुम खा लो तथा थोड़ा-सा आनंद ले लो। निश्चय तुम अपराधी हो।

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ ﴿٤٧﴾

77:47 उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

وَإِذَا قِيلَ لَهُمُ ٱرْكَعُوا۟ لَا يَرْكَعُونَ ﴿٤٨﴾

77:48 तथा जब उनसे कहा जाता है कि (अल्लाह के आगे) झुको, तो वे नहीं झुकते।

وَيْلٌ يَوْمَئِذٍ لِّلْمُكَذِّبِينَ ﴿٤٩﴾

77:49 उस दिन झुठलाने वालों के लिए बड़ा विनाश है।

فَبِأَىِّ حَدِيثٍۭ بَعْدَهُۥ يُؤْمِنُونَ ﴿٥٠﴾

77:50 फिर इस (क़ुरआन) के बाद वे किस बात पर ईमान लाएँगे?

ख़ुद को परखें

ख़ुद को परखें →

Hear Surah Al-Mursalat from all 90 reciters →