بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ
إِذَا وَقَعَتِ ٱلْوَاقِعَةُ ﴿١﴾
56:1 जब घटित होने वाली घटित हो जाएगी।
لَيْسَ لِوَقْعَتِهَا كَاذِبَةٌ ﴿٢﴾
56:2 उसके घटित होने में कोई झूठ नहीं।
خَافِضَةٌ رَّافِعَةٌ ﴿٣﴾
56:3 नीचे करने वाली, ऊपर उठाने वाली।
إِذَا رُجَّتِ ٱلْأَرْضُ رَجًّا ﴿٤﴾
56:4 जब धरती तेज़ी से हिलाई जाएगी।
وَبُسَّتِ ٱلْجِبَالُ بَسًّا ﴿٥﴾
56:5 और पर्वत ख़ूब चूर्ण-विचूर्ण कर दिए जाएँगे।
فَكَانَتْ هَبَآءً مُّنۢبَثًّا ﴿٦﴾
56:6 तो वे बिखरी हुई धूल हो जाएँगे।
وَكُنتُمْ أَزْوَٰجًا ثَلَـٰثَةً ﴿٧﴾
56:7 और तुम तीन प्रकार के लोग हो जाओगे।
فَأَصْحَـٰبُ ٱلْمَيْمَنَةِ مَآ أَصْحَـٰبُ ٱلْمَيْمَنَةِ ﴿٨﴾
56:8 तो दाहिने हाथ वाले, क्या ही अच्छे हैं दाहिने हाथ वाले!
وَأَصْحَـٰبُ ٱلْمَشْـَٔمَةِ مَآ أَصْحَـٰبُ ٱلْمَشْـَٔمَةِ ﴿٩﴾
56:9 और बाएँ हाथ वाले, क्या बुरे हैं बाएँ हाथ वाले!
وَٱلسَّـٰبِقُونَ ٱلسَّـٰبِقُونَ ﴿١٠﴾
56:10 और जो पहल करने वाले हैं, वही आगे बढ़ने वाले हैं।
أُو۟لَـٰٓئِكَ ٱلْمُقَرَّبُونَ ﴿١١﴾
56:11 यही लोग निकट किए हुए हैं।
فِى جَنَّـٰتِ ٱلنَّعِيمِ ﴿١٢﴾
56:12 नेमत के बाग़ों में।
ثُلَّةٌ مِّنَ ٱلْأَوَّلِينَ ﴿١٣﴾
56:13 पहले लोगों में से एक बहुत बड़ा समूह।
وَقَلِيلٌ مِّنَ ٱلْـَٔاخِرِينَ ﴿١٤﴾
56:14 तथा थोड़े-से पिछले लोगों में से होंगे।
عَلَىٰ سُرُرٍ مَّوْضُونَةٍ ﴿١٥﴾
56:15 सोने के तारों से बुने हुए तख़्तों पर।
مُّتَّكِـِٔينَ عَلَيْهَا مُتَقَـٰبِلِينَ ﴿١٦﴾
56:16 उनपर तकिया लगाए आमने-सामने बैठे होंगे।
يَطُوفُ عَلَيْهِمْ وِلْدَٰنٌ مُّخَلَّدُونَ ﴿١٧﴾
56:17 उनके आस-पास (सेवा के लिए) ऐसे बालक फिर रहे होंगे, जो सदा (बालक) ही रहेंगे।
بِأَكْوَابٍ وَأَبَارِيقَ وَكَأْسٍ مِّن مَّعِينٍ ﴿١٨﴾
56:18 ऐसे प्याले َऔर सुराहियाँ और छलकते जाम लेकर जो बहती शराब की होंगे।
لَّا يُصَدَّعُونَ عَنْهَا وَلَا يُنزِفُونَ ﴿١٩﴾
56:19 वे न उससे सिरदर्द से पीड़ित होंगे और न ही उनकी बुद्धि प्रभावित होगी।
وَفَـٰكِهَةٍ مِّمَّا يَتَخَيَّرُونَ ﴿٢٠﴾
56:20 तथा ऐसे फल लेकर जिन्हें वे पसंद करते हैं।
وَلَحْمِ طَيْرٍ مِّمَّا يَشْتَهُونَ ﴿٢١﴾
56:21 तथा पक्षियों का मांस लेकर जिसकी वे इच्छा रखते हैं।
وَحُورٌ عِينٌ ﴿٢٢﴾
56:22 और बड़ी-बड़ी नैनों वाली गोरियाँ होंगी।
كَأَمْثَـٰلِ ٱللُّؤْلُؤِ ٱلْمَكْنُونِ ﴿٢٣﴾
56:23 छिपाकर रखे हुए मोतियों के समान।
جَزَآءًۢ بِمَا كَانُوا۟ يَعْمَلُونَ ﴿٢٤﴾
56:24 उसके बदले में जो वे (संसार में) किया करते थे।
لَا يَسْمَعُونَ فِيهَا لَغْوًا وَلَا تَأْثِيمًا ﴿٢٥﴾
56:25 वे उस में न कोई व्यर्थ बात सुनेंगे और न पाप की बात।
إِلَّا قِيلًا سَلَـٰمًا سَلَـٰمًا ﴿٢٦﴾
56:26 केवल सलाम ही सलाम की आवाज़ होगी।
وَأَصْحَـٰبُ ٱلْيَمِينِ مَآ أَصْحَـٰبُ ٱلْيَمِينِ ﴿٢٧﴾
56:27 और दाहिने हाथ वाले, क्या ही अच्छे हैं दाहिने हाथ वाले!
فِى سِدْرٍ مَّخْضُودٍ ﴿٢٨﴾
56:28 वे बिना कँटीले बेरियों में होंगे।
وَطَلْحٍ مَّنضُودٍ ﴿٢٩﴾
56:29 तथा परत-दर-परत लगे हुए केलों में।
وَظِلٍّ مَّمْدُودٍ ﴿٣٠﴾
56:30 और ऐसी छाया में जो अच्छी तरह फैली हुई है।
وَمَآءٍ مَّسْكُوبٍ ﴿٣١﴾
56:31 और प्रवाहित जल में।
وَفَـٰكِهَةٍ كَثِيرَةٍ ﴿٣٢﴾
56:32 तथा बहुत अधिक फलों में।
لَّا مَقْطُوعَةٍ وَلَا مَمْنُوعَةٍ ﴿٣٣﴾
56:33 जो न कभी समाप्त होंगे और न उनसे कोई रोक-टोक होगी।
وَفُرُشٍ مَّرْفُوعَةٍ ﴿٣٤﴾
56:34 और ऊँचे बिस्तरों पर होंगे।
إِنَّآ أَنشَأْنَـٰهُنَّ إِنشَآءً ﴿٣٥﴾
56:35 निःसंदेह हमने उनको एक विशेष रूप से पैदा किया है।
فَجَعَلْنَـٰهُنَّ أَبْكَارًا ﴿٣٦﴾
56:36 तो हमने उन्हें कुँवारियाँ बनाया है।
عُرُبًا أَتْرَابًا ﴿٣٧﴾
56:37 जो पतियों को प्रिय और समान आयु वाली हैं।
لِّأَصْحَـٰبِ ٱلْيَمِينِ ﴿٣٨﴾
56:38 दाहिने हाथ वालों के लिए।
ثُلَّةٌ مِّنَ ٱلْأَوَّلِينَ ﴿٣٩﴾
56:39 एक बड़ा समूह पहले लोगों में से हैं।
وَثُلَّةٌ مِّنَ ٱلْـَٔاخِرِينَ ﴿٤٠﴾
56:40 तथा एक बड़ा समूह पिछले लोगों में से हैं।
وَأَصْحَـٰبُ ٱلشِّمَالِ مَآ أَصْحَـٰبُ ٱلشِّمَالِ ﴿٤١﴾
56:41 और बाएँ हाथ वाले, क्या ही बुरे हैं बाएँ हाथ वाले!
فِى سَمُومٍ وَحَمِيمٍ ﴿٤٢﴾
56:42 (वे) गर्म हवा तथा खौलते जल में होंगे।
وَظِلٍّ مِّن يَحْمُومٍ ﴿٤٣﴾
56:43 और काले धुएँ के साये में होंगे।
لَّا بَارِدٍ وَلَا كَرِيمٍ ﴿٤٤﴾
56:44 जो न शीतल होगा और न देखने में अच्छी ही लगेगा।
إِنَّهُمْ كَانُوا۟ قَبْلَ ذَٰلِكَ مُتْرَفِينَ ﴿٤٥﴾
56:45 निश्चय वे इससे पहले (दुनिया की) सुख-सुविधाओं का आनंद ले रहे थे।
وَكَانُوا۟ يُصِرُّونَ عَلَى ٱلْحِنثِ ٱلْعَظِيمِ ﴿٤٦﴾
56:46 तथा वे बड़े गुनाह पर अड़े रहते थे।
وَكَانُوا۟ يَقُولُونَ أَئِذَا مِتْنَا وَكُنَّا تُرَابًا وَعِظَـٰمًا أَءِنَّا لَمَبْعُوثُونَ ﴿٤٧﴾
56:47 और वे कहा करते थे कि क्या जब हम मर जाएँगे और हम मिट्टी तथा हड्डियाँ हो जाएँगे, तो क्या सचमुच हम अवश्य उठाए जाने वाले हैं?
أَوَءَابَآؤُنَا ٱلْأَوَّلُونَ ﴿٤٨﴾
56:48 और क्या हमारे पहले बाप-दादा भी?
قُلْ إِنَّ ٱلْأَوَّلِينَ وَٱلْـَٔاخِرِينَ ﴿٤٩﴾
56:49 आप कह दें : निःसंदेह अगले तथा पिछले (सभी) लोग।
لَمَجْمُوعُونَ إِلَىٰ مِيقَـٰتِ يَوْمٍ مَّعْلُومٍ ﴿٥٠﴾
56:50 एक ज्ञात दिन के निश्चित समय पर अवश्य एकत्र किए जाने वाले हैं।
ثُمَّ إِنَّكُمْ أَيُّهَا ٱلضَّآلُّونَ ٱلْمُكَذِّبُونَ ﴿٥١﴾
56:51 फिर निःसंदेह तुम ऐ गुमराहो! झुठलाने वालो!
لَـَٔاكِلُونَ مِن شَجَرٍ مِّن زَقُّومٍ ﴿٥٢﴾
56:52 निश्चय ही ज़क़्क़ूम (थूहड़) के वृक्ष में से खाने वाले हो।
فَمَالِـُٔونَ مِنْهَا ٱلْبُطُونَ ﴿٥٣﴾
56:53 फिर उससे अपने पेट भरने वाले हो।
فَشَـٰرِبُونَ عَلَيْهِ مِنَ ٱلْحَمِيمِ ﴿٥٤﴾
56:54 फिर उसपर खौलते पानी से पीने वाले हो।
فَشَـٰرِبُونَ شُرْبَ ٱلْهِيمِ ﴿٥٥﴾
56:55 फिर पीने वाले हो प्यास की बीमारी वाले ऊँट के समान।
هَـٰذَا نُزُلُهُمْ يَوْمَ ٱلدِّينِ ﴿٥٦﴾
56:56 यह बदले के दिन उनकी मेहमाननवाज़ी है।
نَحْنُ خَلَقْنَـٰكُمْ فَلَوْلَا تُصَدِّقُونَ ﴿٥٧﴾
56:57 हमने ही तुम्हें पैदा किया, फिर तुम (पुनः जीवित किए जाने को) क्यों सच नहीं मानते?
أَفَرَءَيْتُم مَّا تُمْنُونَ ﴿٥٨﴾
56:58 तो क्या तुमने उस वीर्य पर विचार किया, जो तुम टपकाते हो?
ءَأَنتُمْ تَخْلُقُونَهُۥٓ أَمْ نَحْنُ ٱلْخَـٰلِقُونَ ﴿٥٩﴾
56:59 क्या तुम उसे पैदा करते हो, या हम ही पैदा करने वाले हैं?
نَحْنُ قَدَّرْنَا بَيْنَكُمُ ٱلْمَوْتَ وَمَا نَحْنُ بِمَسْبُوقِينَ ﴿٦٠﴾
56:60 हम ही ने तुम्हारे बीच मृत्यु का समय निश्चित किया है और हम कदापि विवश नहीं हैं।
عَلَىٰٓ أَن نُّبَدِّلَ أَمْثَـٰلَكُمْ وَنُنشِئَكُمْ فِى مَا لَا تَعْلَمُونَ ﴿٦١﴾
56:61 कि हम तुम्हारे रूप को परिवर्तित कर दें और तुम्हें ऐसी शक्ल-सूरत में पैदा कर दें, जिसे तुम नहीं जानते।
وَلَقَدْ عَلِمْتُمُ ٱلنَّشْأَةَ ٱلْأُولَىٰ فَلَوْلَا تَذَكَّرُونَ ﴿٦٢﴾
56:62 तथा निश्चय ही तुम पहली पैदाइश को जान चुके हो, फिर तुम नसीहत ग्रहण क्यों नहीं करते?
أَفَرَءَيْتُم مَّا تَحْرُثُونَ ﴿٦٣﴾
56:63 फिर क्या तुमने उसपर विचार किया जो कुछ तुम बोते हो?
ءَأَنتُمْ تَزْرَعُونَهُۥٓ أَمْ نَحْنُ ٱلزَّٰرِعُونَ ﴿٦٤﴾
56:64 क्या तुम उसे उगाते हो, या हम ही उगाने वाले हैं?
لَوْ نَشَآءُ لَجَعَلْنَـٰهُ حُطَـٰمًا فَظَلْتُمْ تَفَكَّهُونَ ﴿٦٥﴾
56:65 यदि हम चाहें, तो अवश्य उसे चूर-चूर कर दें, फिर तुम आश्चर्य करते रह जाओ।
إِنَّا لَمُغْرَمُونَ ﴿٦٦﴾
56:66 कि निःसंदेह हमपर दाँड डाल दिया गया।
بَلْ نَحْنُ مَحْرُومُونَ ﴿٦٧﴾
56:67 बल्कि हम वंचित हो गए हैं।
أَفَرَءَيْتُمُ ٱلْمَآءَ ٱلَّذِى تَشْرَبُونَ ﴿٦٨﴾
56:68 फिर क्या तुमने उस पानी पर विचार किया, जो तुम पीते हो?
ءَأَنتُمْ أَنزَلْتُمُوهُ مِنَ ٱلْمُزْنِ أَمْ نَحْنُ ٱلْمُنزِلُونَ ﴿٦٩﴾
56:69 क्या तुमने उसे बादल से उतारा है, या हम ही उतारने वाले हैं?
لَوْ نَشَآءُ جَعَلْنَـٰهُ أُجَاجًا فَلَوْلَا تَشْكُرُونَ ﴿٧٠﴾
56:70 यदि हम चाहें, तो उसे अत्यंत खारा बना दें, फिर तुम शुक्र अदा क्यों नहीं करते?
أَفَرَءَيْتُمُ ٱلنَّارَ ٱلَّتِى تُورُونَ ﴿٧١﴾
56:71 फिर क्या तुमने उस आग पर विचार किया, जो तुम सुलगाते हो?
ءَأَنتُمْ أَنشَأْتُمْ شَجَرَتَهَآ أَمْ نَحْنُ ٱلْمُنشِـُٔونَ ﴿٧٢﴾
56:72 क्या तुमने उसके वृक्ष को पैदा किया है, या हम ही पैदा करने वाले हैं?
نَحْنُ جَعَلْنَـٰهَا تَذْكِرَةً وَمَتَـٰعًا لِّلْمُقْوِينَ ﴿٧٣﴾
56:73 हमने ही उसे यात्रियों के लिए एक नसीहत तथा लाभ का सामान बनाया है।
فَسَبِّحْ بِٱسْمِ رَبِّكَ ٱلْعَظِيمِ ﴿٧٤﴾
56:74 अतः (ऐ नबी!) आप अपने महान पालनहार के नाम की तसबीह करें।
۞ فَلَآ أُقْسِمُ بِمَوَٰقِعِ ٱلنُّجُومِ ﴿٧٥﴾
56:75 अतः नहीं! मैं सितारों के गिरने की जगहों की क़सम खाता हूँ!
وَإِنَّهُۥ لَقَسَمٌ لَّوْ تَعْلَمُونَ عَظِيمٌ ﴿٧٦﴾
56:76 और निःसंदेह यह निश्चय ऐसी क़सम है कि यदि तुम जानो तो बहुत बड़ी है।
إِنَّهُۥ لَقُرْءَانٌ كَرِيمٌ ﴿٧٧﴾
56:77 निःसंदेह, यह निश्चित रूप से एक प्रतिष्ठित क़ुरआन है।
فِى كِتَـٰبٍ مَّكْنُونٍ ﴿٧٨﴾
56:78 एक छिपाकर रखी हुई किताब में (अंकित) है।
لَّا يَمَسُّهُۥٓ إِلَّا ٱلْمُطَهَّرُونَ ﴿٧٩﴾
56:79 इसे कोई नहीं छूता सिवाय उनके जो बहुत पवित्र किए गए हैं।
تَنزِيلٌ مِّن رَّبِّ ٱلْعَـٰلَمِينَ ﴿٨٠﴾
56:80 यह सारे संसार के पालनहार की ओर से उतारा गया है।
أَفَبِهَـٰذَا ٱلْحَدِيثِ أَنتُم مُّدْهِنُونَ ﴿٨١﴾
56:81 फिर क्या तुम इस वाणी की उपेक्षा करने वाले हो?
وَتَجْعَلُونَ رِزْقَكُمْ أَنَّكُمْ تُكَذِّبُونَ ﴿٨٢﴾
56:82 तथा तुम (क़ुरआन से) अपना हिस्सा यह बनाते हो कि तुम (इसे) झुठलाते हो?
فَلَوْلَآ إِذَا بَلَغَتِ ٱلْحُلْقُومَ ﴿٨٣﴾
56:83 फिर क्यों नहीं जब वह (प्राण) गले को पहुँच जाता है।
وَأَنتُمْ حِينَئِذٍ تَنظُرُونَ ﴿٨٤﴾
56:84 और तुम उस समय देख रहे होते हो।
وَنَحْنُ أَقْرَبُ إِلَيْهِ مِنكُمْ وَلَـٰكِن لَّا تُبْصِرُونَ ﴿٨٥﴾
56:85 तथा हम तुमसे अधिक उसके निकट होते हैं, परंतु तुम नहीं देखते।
فَلَوْلَآ إِن كُنتُمْ غَيْرَ مَدِينِينَ ﴿٨٦﴾
56:86 तो अगर तुम (किसी के) अधीन नहीं हैं तो क्यों नहीं।
تَرْجِعُونَهَآ إِن كُنتُمْ صَـٰدِقِينَ ﴿٨٧﴾
56:87 तुम उसे वापस ले आते, यदि तुम सच्चे हो?
فَأَمَّآ إِن كَانَ مِنَ ٱلْمُقَرَّبِينَ ﴿٨٨﴾
56:88 फिर यदि वह निकटवर्तियों में से है।
فَرَوْحٌ وَرَيْحَانٌ وَجَنَّتُ نَعِيمٍ ﴿٨٩﴾
56:89 तो उसके लिए आराम और अच्छी जीविका और नेमतों से भरी जन्नत है।
وَأَمَّآ إِن كَانَ مِنْ أَصْحَـٰبِ ٱلْيَمِينِ ﴿٩٠﴾
56:90 और यदि वह दाहिने हाथ वालों में से है।
فَسَلَـٰمٌ لَّكَ مِنْ أَصْحَـٰبِ ٱلْيَمِينِ ﴿٩١﴾
56:91 तो (कहा जाएगा) तेरे लिए सलामती है (कि तू) दाहिने हाथ वालों में से है।
وَأَمَّآ إِن كَانَ مِنَ ٱلْمُكَذِّبِينَ ٱلضَّآلِّينَ ﴿٩٢﴾
56:92 और यदि वह व्यक्ति झुठलाने वाले गुमराहों में से है,
فَنُزُلٌ مِّنْ حَمِيمٍ ﴿٩٣﴾
56:93 तो उसके लिए खौलते हुए पानी का अतिथि सत्कार है।
وَتَصْلِيَةُ جَحِيمٍ ﴿٩٤﴾
56:94 तथा जहन्नम की आग में जलना है।
إِنَّ هَـٰذَا لَهُوَ حَقُّ ٱلْيَقِينِ ﴿٩٥﴾
56:95 निःसंदेह यक़ीनन यही है वह सत्य जो निश्चित है।
فَسَبِّحْ بِٱسْمِ رَبِّكَ ٱلْعَظِيمِ ﴿٩٦﴾
56:96 अतः आप अपने महान पालनहार के नाम की महिमा करें।