بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ
وَٱلْعَـٰدِيَـٰتِ ضَبْحًا ﴿١﴾
100:1 क़सम है उन घोड़ों की, जो पेट से साँस की आवाज़ निकालते हुए डौड़ने वाले हैं!
فَٱلْمُورِيَـٰتِ قَدْحًا ﴿٢﴾
100:2 फिर टाप मारकर चिंगारियाँ निकालने वाले घोड़ों की क़सम!
فَٱلْمُغِيرَٰتِ صُبْحًا ﴿٣﴾
100:3 फिर सुबह के समय हमला करने वाले (घोड़ों) की क़सम!
فَأَثَرْنَ بِهِۦ نَقْعًا ﴿٤﴾
100:4 फिर उससे धूल उड़ाते हैं।
فَوَسَطْنَ بِهِۦ جَمْعًا ﴿٥﴾
100:5 फिर वे उसके साथ (दुश्मन की) सेना के बीच घुस जाते हैं।
إِنَّ ٱلْإِنسَـٰنَ لِرَبِّهِۦ لَكَنُودٌ ﴿٦﴾
100:6 निःसंदेह इनसान अपने पालनहार का बड़ा कृतघ्न (नाशुक्रा) है।
وَإِنَّهُۥ عَلَىٰ ذَٰلِكَ لَشَهِيدٌ ﴿٧﴾
100:7 और निःसंदेह वह इसपर स्वयं गवाह है।
وَإِنَّهُۥ لِحُبِّ ٱلْخَيْرِ لَشَدِيدٌ ﴿٨﴾
100:8 और निःसंदेह वह धन के मोह में बड़ा सख़्त है।
۞ أَفَلَا يَعْلَمُ إِذَا بُعْثِرَ مَا فِى ٱلْقُبُورِ ﴿٩﴾
100:9 तो क्या वह नहीं जानता, जब क़ब्रों में जो कुछ है, निकाल बाहर किया जाएगा?
وَحُصِّلَ مَا فِى ٱلصُّدُورِ ﴿١٠﴾
100:10 और जो कुछ सीनों में है, वह प्रकट कर दिया जाएगा।
إِنَّ رَبَّهُم بِهِمْ يَوْمَئِذٍ لَّخَبِيرٌۢ ﴿١١﴾
100:11 निःसंदेह उनका पालनहार उस दिन उनके बारे में पूरी ख़बर रखने वाला है।