بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ
هَلْ أَتَىٰكَ حَدِيثُ ٱلْغَـٰشِيَةِ ﴿١﴾
88:1 क्या तेरे पास ढाँपने लेने वाली (क़ियामत) की ख़बर पहुँची?
وُجُوهٌ يَوْمَئِذٍ خَـٰشِعَةٌ ﴿٢﴾
88:2 उस दिन कई चेहरे अपमानित होंगे।
عَامِلَةٌ نَّاصِبَةٌ ﴿٣﴾
88:3 कठिन परिश्रम करने वाले, थक जाने वाले।
تَصْلَىٰ نَارًا حَامِيَةً ﴿٤﴾
88:4 वे गर्म धधकती आग में प्रवेश करेंगे।
تُسْقَىٰ مِنْ عَيْنٍ ءَانِيَةٍ ﴿٥﴾
88:5 उन्हें खौलते सोते का जल पिलाया जाएगा।
لَّيْسَ لَهُمْ طَعَامٌ إِلَّا مِن ضَرِيعٍ ﴿٦﴾
88:6 उनके लिए कांटेदार झाड़ के सिवा कोई खाना नहीं होगा।
لَّا يُسْمِنُ وَلَا يُغْنِى مِن جُوعٍ ﴿٧﴾
88:7 जो न मोटा करेगा और न भूख मिटाएगा।
وُجُوهٌ يَوْمَئِذٍ نَّاعِمَةٌ ﴿٨﴾
88:8 उस दिन कई चेहरे प्रफुल्लित होंगे।
لِّسَعْيِهَا رَاضِيَةٌ ﴿٩﴾
88:9 अपने प्रयास पर प्रसन्न होंगे।
فِى جَنَّةٍ عَالِيَةٍ ﴿١٠﴾
88:10 ऊँची जन्नत में होंगे।
لَّا تَسْمَعُ فِيهَا لَـٰغِيَةً ﴿١١﴾
88:11 उसमें कोई बेकार (अशिष्ट) बात नहीं सुनेंगे।
فِيهَا عَيْنٌ جَارِيَةٌ ﴿١٢﴾
88:12 उसमें बहने वाले स्रोत (चश्मे) हैं।
فِيهَا سُرُرٌ مَّرْفُوعَةٌ ﴿١٣﴾
88:13 उसमें ऊँचे-ऊँचे तख्त हैं।
وَأَكْوَابٌ مَّوْضُوعَةٌ ﴿١٤﴾
88:14 और (पीने वालों के लिए तैयार) रखे हुए प्याले हैं।
وَنَمَارِقُ مَصْفُوفَةٌ ﴿١٥﴾
88:15 और क्रम में लगे हुए गाव-तकिए हैं।
وَزَرَابِىُّ مَبْثُوثَةٌ ﴿١٦﴾
88:16 और बिछाए हुए क़ालीन हैं।
أَفَلَا يَنظُرُونَ إِلَى ٱلْإِبِلِ كَيْفَ خُلِقَتْ ﴿١٧﴾
88:17 क्या वे ऊँटों को नहीं देखते कि वे कैसे पैदा किए गए हैं?
وَإِلَى ٱلسَّمَآءِ كَيْفَ رُفِعَتْ ﴿١٨﴾
88:18 और आकाश को (नहीं देखते) कि उसे कैसे ऊँचा किया गया?
وَإِلَى ٱلْجِبَالِ كَيْفَ نُصِبَتْ ﴿١٩﴾
88:19 और पर्वतों को (नहीं देखते) कि कैसे गाड़े गए हैं?
وَإِلَى ٱلْأَرْضِ كَيْفَ سُطِحَتْ ﴿٢٠﴾
88:20 तथा धरती को (नहीं देखते) कि कैसे बिछाई गई है?
فَذَكِّرْ إِنَّمَآ أَنتَ مُذَكِّرٌ ﴿٢١﴾
88:21 अतः आप नसीहत करें, आप केवल नसीहत करने वाले हैं।
لَّسْتَ عَلَيْهِم بِمُصَيْطِرٍ ﴿٢٢﴾
88:22 आप उनपर कोई दरोग़ा (नियंत्रक) नहीं हैं।
إِلَّا مَن تَوَلَّىٰ وَكَفَرَ ﴿٢٣﴾
88:23 परंतु जिसने मुँह फेरा और कुफ़्र किया।
فَيُعَذِّبُهُ ٱللَّهُ ٱلْعَذَابَ ٱلْأَكْبَرَ ﴿٢٤﴾
88:24 तो अल्लाह उसे सबसे बड़ी यातना देगा।
إِنَّ إِلَيْنَآ إِيَابَهُمْ ﴿٢٥﴾
88:25 निःसंदेह हमारी ही ओर उनका लौटकर आना है।
ثُمَّ إِنَّ عَلَيْنَا حِسَابَهُم ﴿٢٦﴾
88:26 फिर बेशक हमारे ही ज़िम्मे उनका ह़िसाब लेना है।