بِسْمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحْمَـٰنِ ٱلرَّحِيمِ
إِذَا ٱلشَّمْسُ كُوِّرَتْ ﴿١﴾
81:1 जब सूर्य लपेट दिया जाएगा।
وَإِذَا ٱلنُّجُومُ ٱنكَدَرَتْ ﴿٢﴾
81:2 और जब सितारे प्रकाश रहित हो जाएँगे।
وَإِذَا ٱلْجِبَالُ سُيِّرَتْ ﴿٣﴾
81:3 और जब पर्वत चलाए जाएँगे।
وَإِذَا ٱلْعِشَارُ عُطِّلَتْ ﴿٤﴾
81:4 और जब गाभिन ऊँटनियाँ छोड़ दी जाएँगी।
وَإِذَا ٱلْوُحُوشُ حُشِرَتْ ﴿٥﴾
81:5 और जब जंगली जानवर एकत्रित किए जाएँगे।
وَإِذَا ٱلْبِحَارُ سُجِّرَتْ ﴿٦﴾
81:6 और जब सागर भड़काए जाएँगे।
وَإِذَا ٱلنُّفُوسُ زُوِّجَتْ ﴿٧﴾
81:7 और जब प्राण मिला दिए जाएँगे।
وَإِذَا ٱلْمَوْءُۥدَةُ سُئِلَتْ ﴿٨﴾
81:8 और जब जीवित गाड़ी गई लड़की से पूछा जाएगा।
بِأَىِّ ذَنۢبٍ قُتِلَتْ ﴿٩﴾
81:9 कि वह किस अपराध के कारण मारी गई?
وَإِذَا ٱلصُّحُفُ نُشِرَتْ ﴿١٠﴾
81:10 तथा जब कर्मपत्र (आमाल नामे) फैला दिए जाएँगे।
وَإِذَا ٱلسَّمَآءُ كُشِطَتْ ﴿١١﴾
81:11 और जब आकाश उधेड़ दिया जाएगा।
وَإِذَا ٱلْجَحِيمُ سُعِّرَتْ ﴿١٢﴾
81:12 और जब जहन्नम दहकाई जाएगी।
وَإِذَا ٱلْجَنَّةُ أُزْلِفَتْ ﴿١٣﴾
81:13 और जब जन्नत क़रीब लाई जाएगी।
عَلِمَتْ نَفْسٌ مَّآ أَحْضَرَتْ ﴿١٤﴾
81:14 तो प्रत्येक प्राणी जान लेगा कि वह क्या लेकर आया है।
فَلَآ أُقْسِمُ بِٱلْخُنَّسِ ﴿١٥﴾
81:15 मैं क़सम खाता हूँ पीछे हटने वाले सितारों की।
ٱلْجَوَارِ ٱلْكُنَّسِ ﴿١٦﴾
81:16 चलने वाले, छिप जाने वाले तारों की।
وَٱلَّيْلِ إِذَا عَسْعَسَ ﴿١٧﴾
81:17 और रात की (क़सम), जब वह आती और जाती है।
وَٱلصُّبْحِ إِذَا تَنَفَّسَ ﴿١٨﴾
81:18 तथा सुबह की, जब वह रौशन होने लगे।
إِنَّهُۥ لَقَوْلُ رَسُولٍ كَرِيمٍ ﴿١٩﴾
81:19 निःसंदेह यह (क़ुरआन) एक आदरणीय संदेशवाहक की लाई हुई वाणी है।
ذِى قُوَّةٍ عِندَ ذِى ٱلْعَرْشِ مَكِينٍ ﴿٢٠﴾
81:20 जो शक्तिशाली है, अर्श (सिंहासन) वाले के पास उच्च पद वाला है।
مُّطَاعٍ ثَمَّ أَمِينٍ ﴿٢١﴾
81:21 उसकी वहाँ (आसमानों में) बात मानी जाती है और बड़ा विश्वसनीय है।
وَمَا صَاحِبُكُم بِمَجْنُونٍ ﴿٢٢﴾
81:22 और तुम्हारा साथी कोई दीवाना नहीं हैं।
وَلَقَدْ رَءَاهُ بِٱلْأُفُقِ ٱلْمُبِينِ ﴿٢٣﴾
81:23 और निश्चय उन्होंने उस (जिबरील) को स्पष्ट क्षितिज पर देखा है।
وَمَا هُوَ عَلَى ٱلْغَيْبِ بِضَنِينٍ ﴿٢٤﴾
81:24 और वह परोक्ष (ग़ैब) की बातें बताने में कृपण नहीं हैं।
وَمَا هُوَ بِقَوْلِ شَيْطَـٰنٍ رَّجِيمٍ ﴿٢٥﴾
81:25 और यह (क़ुरआन) किसी धिक्कारे हुए शैतान की वाणी नहीं है।
فَأَيْنَ تَذْهَبُونَ ﴿٢٦﴾
81:26 फिर तुम कहाँ जा रहे हो?
إِنْ هُوَ إِلَّا ذِكْرٌ لِّلْعَـٰلَمِينَ ﴿٢٧﴾
81:27 यह तो समस्त संसार वालों के लिए एक उपदेश है।
لِمَن شَآءَ مِنكُمْ أَن يَسْتَقِيمَ ﴿٢٨﴾
81:28 उसके लिए, जो तुममें से सीधे मार्ग पर चलना चाहे।
وَمَا تَشَآءُونَ إِلَّآ أَن يَشَآءَ ٱللَّهُ رَبُّ ٱلْعَـٰلَمِينَ ﴿٢٩﴾
81:29 तथा तुम कुछ नहीं चाह सकते, सिवाय इसके कि सर्व संसार का पालनहार अल्लाह चाहे।